लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा सऊदी अरब के दौरे पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2020 21:11 IST

जनरल बाजवा के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी गए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देओआईसी में किसी भी महत्वपूर्ण फैसले के लिए सऊदी अरब का समर्थन महत्वपूर्ण है। इस संगठन पर सऊदी अरब और बाकी अरब देशों का दबदबा है ।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने सऊदी अरब पहुंचे । उनका यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब सऊदी अरब द्वारा कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का रूख खारिज किए जाने के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। पाकिस्तान ने कश्मीर विषय पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने का बार-बार अनुरोध किया। लेकिन, संगठन ने उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद खफा होकर पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि वह मुद्दे पर अलग से बैठक बुला सकता है ।

राजनयिक सूत्रों ने यहां बताया कि जनरल बाजवा के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी गए हैं । सऊदी अरब में उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि संबंधों में आयी दूरियों को खत्म करने पर बातचीत होगी।

भारत द्वारा पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से पाकिस्तान ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने पर जोर देता रहा है । ओआईसी के 57 सदस्य हैं । हालांकि, ओआईसी की तरफ से पाकिस्तान के अनुरोध पर अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है । ओआईसी से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के लिए सबसे बड़ा कारण यह है कि सऊदी अरब इस पर इच्छुक नहीं है।

ओआईसी में किसी भी महत्वपूर्ण फैसले के लिए सऊदी अरब का समर्थन महत्वपूर्ण है। इस संगठन पर सऊदी अरब और बाकी अरब देशों का दबदबा है । जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद से पाकिस्तान, भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन पाने के लिए कई कोशिशें कर चुका है लेकिन वह सफल नहीं हो पाया है?

टॅग्स :पाकिस्तानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला