लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने देश में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 01:37 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 जुलाई पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को यहां चीनी दूत से मुलाकात की और पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा में पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान में चीनी राजदूत नोंग रोंग के साथ बैठक के दौरान बाजवा ने कहा, ''हमारे संकल्प को चुनौती देने वाली खासकर चीन-पाकिस्तान रणनीतिक सहयोग को खतरे में डालने की कोशिश करने वाली सभी विरोधी ताकतों के मंसूबों को विफल करने के लिए मजबूत रहना जरूरी है।''

पिछले हफ्ते हुए बस विस्फोट के बाद बाजवा और रोंग के बीच यह पहली मुलाकात थी। उस धमाके में नौ चीनी श्रमिकों सहित 13 लोग मारे गए थे।

बाजवा ने बस विस्फोट में चीनी नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना सुख-दुख में साथ रहने वाले हमारे मित्र चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देती है। उन्होंने पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों के पूर्ण समर्थन, सहयोग और सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

बयान में कहा गया है कि बाजवा और नोंग क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए निरंतर संपर्क और समन्वय स्थापित करते रहने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब