लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पीओके में प्राचीन हिंदू मंदिर गलियारे को खोलने की योजना को दी मंजूरी 

By भाषा | Updated: March 26, 2019 05:19 IST

अशोक के साम्राज्य में 237 ईस्वी पूर्व स्थापित प्राचीन शारदा पीठ करीब 5,000 साल पुराना एक परित्यक्त मंदिर है। विद्या की अधिष्ठात्री हिंदू देवी को समर्पित यह मंदिर अध्ययन का एक प्राचीन केंद्र था। शारदा पीठ भारतीय उपमहाद्वीप में सर्वश्रेष्ठ मंदिर विश्वविद्यालयों में से एक हुआ करता था।

Open in App

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित प्राचीन हिंदू मंदिर एवं सांस्कृतिक स्थल शारदा पीठ की यात्रा के लिये एक गलियारे की स्थापना के प्रस्ताव पर सोमवार को पाकिस्तान सरकार ने मंजूरी दे दी। इससे अब भारत से हिंदू तीर्थयात्रियों को इस मंदिर में दर्शन का मौका मिल पायेगा।

मीडिया में आयी खबर के अनुसर शारदा पीठ गलियारा के खुल जाने से यह पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्र में करतारपुर गलियारे के बाद दूसरा धार्मिक मार्ग होगा जो दोनों पड़ोसी देशों को जोड़ने का काम करेगा।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि मंदिर गलियारा खोलने के बारे में भारत पहले ही पाकिस्तान को प्रस्ताव भेज चुका है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘करतारपुर के बाद निकट भविष्य में यह हिंदुओं के लिये एक बड़ी खबर होने वाली है। कुछ सरकारी अधिकारी इलाके का दौरा करेंगे और बाद में प्रधानमंत्री को एक रिपोर्ट जमा करेंगे।’’ 

अशोक के साम्राज्य में 237 ईस्वी पूर्व स्थापित प्राचीन शारदा पीठ करीब 5,000 साल पुराना एक परित्यक्त मंदिर है। विद्या की अधिष्ठात्री हिंदू देवी को समर्पित यह मंदिर अध्ययन का एक प्राचीन केंद्र था। शारदा पीठ भारतीय उपमहाद्वीप में सर्वश्रेष्ठ मंदिर विश्वविद्यालयों में से एक हुआ करता था।

यह कश्मीरी पंडितों के लिये तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं। अन्य दो अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर और अमरनाथ मंदिर हैं। कश्मीरी पंडित संगठन लंबे समय से शारदा पीठ गलियारे को खोलने की मांग कर रहे हैं।

नेशनल असेंबली में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य रमेश कुमार ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने शारदा मंदिर को खोलने का फैसला किया है। परियोजना पर काम मौजूदा साल में शुरू हो जायेगा। इसके बाद पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भी इस स्थल की यात्रा कर सकेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ दिनों में इस इलाके का दौरा करूंगा और प्रधानमंत्री इमरान खान को रिपोर्ट सौपूंगा।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?