लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने चीन के तीसरे कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:00 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये संघर्ष कर रहे पाकिस्तान ने कम प्रभावी होने के बावजूद चीन के तीसरे कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान औषधि नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने चीन की कंपनी सिनोवैक बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी टीके 'कोरोनावैक' के आपात इस्तेमाल को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी ।

डीआरएपी के एक अधिकारी ने कहा, ''पाकिस्तान में इस्तेमाल के लिये मंजूर किया गया चीन का यह तीसरा टीका है। ''

उन्होंने कहा कि देश में अब तक कुल पांच कोविड टीकों को मंजूरी दी जा चुकी है।

पाकिस्तान चीन के 'सिनोफार्म' और कैनसिनो बायोलॉजिकल इंक द्वारा विकसित 'कोंविडेशिया' टीकों के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे चुका है। साथ ही ब्रिटेन के 'एस्ट्राजेनेका' और रूस के 'स्पूतनिक वी' टीकों को डीआरएपी की मंजूरी मिल चुकी है।

बताया जा रहा है कि नए मंजूर किये गए 'कोरोनावैक' टीके कम प्रभावी हैं, लेकिन सरकार ने टीकाकरण अभियान को गति देने के लिये इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,139 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,15,968 हो गई है। इसके अलावा 100 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 15,329 तक पहुंच गई है। लगभग 4,204 रोगियों की हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल