लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने चीन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:44 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 जनवरी पाकिस्तान के अधिकारियों ने चीनी कंपनी सिनोफार्म के कोविड-19 टीके के देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।

पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने सोमवार को टीके को मंजूरी प्रदान की। इससे दो दिन पहले उसने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की स्वीकृति दी थी।

डीआरएपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आसिम राउफ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने सिनोफार्म के टीके को पंजीकृत करा लिया है।

डॉन अखबार ने उनके हवाले से कहा, ‘‘आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है और इससे टीके को पाकिस्तान लाने का रास्ता साफ होगा।’’

पाकिस्तान ने पहले ही सिनोफार्म के कोविड-19 टीके की 11 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है और इसके आयात की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में मंगलवार तक कोरोना वायरस के कारण 11,055 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात