लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने नागरिक-केंद्रित राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:46 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 दिसंबर पाकिस्तान की शीर्ष सुरक्षा समिति ने सोमवार को 2022-26 के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी प्रदान कर आर्थिक सुरक्षा को इसके केंद्र में रखा है।

सुरक्षा के प्रति ‘नागरिक-केंद्रित’ रुख सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान का यह अपनी तरह का पहला दस्तावेज है।

नीति को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की 36 वीं बैठक में प्रस्तुत किया गया और मंजूरी दी गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की। इसमें ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल नदीम रजा और तीनों सेनाओं के प्रमुख शरीक हुए।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलहाकार मोईद युसूफ ने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे की ओर बढ़ रहा है, जिसका मूल उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना है।

यह पहला अवसर है जब पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मंजूरी दी गई है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘सुरक्षा के प्रति नागरिक-केंद्रित रुख सुनिश्चित करने के लिए नीति ने आर्थिक सुरक्षा को अपने केंद्र में रखा है। ’’

इस अवसर पर प्रधानमंत्री खान ने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा उसके नागरिकों की सुरक्षा में निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पाकिस्तान किसी भी आंतरिक एवं बाहरी खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

इस नीति को आधिकारिक रूप से स्वीकार किये जाने से पहले अब मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना