लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : महापौर नगर परिषद के चुनाव से पहले एएनपी उम्मीदवार की हत्या

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:45 IST

Open in App

पेशावर, 18 दिसंबर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को होने वाले महापौर नगर परिषद के चुनाव से पहले अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के एक उम्मीदवार की अज्ञात हमलावरों ने प्रचार के दौरान उनके निर्वाचन क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

जिला पुलिस अधिकारी नजमुल हसनैन ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले से लगते डेरा इस्माइल खान जिले के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार देर रात उमर खिताब शेरानी चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनपर हमला करके उनकी हत्या कर दी।

उल्लेखनीय है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के 17 जिलों में 19 दिसंबर को मतदान होने हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर जिले में होने वाले महापौर नगरपरिषद के चुनाव को रद्द कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना का संज्ञान लेते हुए हत्याकांड की तत्काल जांच करने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो