लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : श्रीलंकाई नागरिक की लगभग सभी हड्डियां टूट चुकी थीं, शव 99 फीसदी तक जला

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:35 IST

Open in App

लाहौर, पांच दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदना की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की भयावह घटना के बाद, मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से जियो न्यूज की खबर में कहा गया है कि दियावदना के शरीर की लगभग सभी हड्डियां टूट गई थीं और शव 99 फीसदी जल गया था।

कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने शुक्रवार को एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया था और इसके महाप्रबंधक दियावदना (40) को ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था। भीड़ ने इसके बाद उनके शव को आग लगा दी थी।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक दियावदना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खोपड़ी और जबड़े की हड्डी टूटना मौत का कारण बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके महत्वपूर्ण अंग, यकृत, पेट तथा एक किडनी पर असर पड़ा, वहीं प्रताड़ना के निशान पूरे शरीर पर थे। रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट चुकी थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि दियावदना का 99 फीसदी शरीर जल चुका था और पैर के एक पंजे की हड्डी को छोड़कर पूरे शरीर की हड्डियां टूट गई थीं।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद दियावदना का शव लाहौर भेजा जाएगा जहां यह श्रीलंका के वाणिज्य दूतावास को सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव विशेष विमान के जरिए श्रीलंका भेजा जाएगा।

इस बीच, एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति दियावदना को बचाने का प्रयास करता दिखता है। दियावदना की मौत के बाद एक अन्य व्यक्ति शव को आग के हवाले नहीं करने की याचना करता दिखता है लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे भी एक तरफ कर दिया।

पाकिस्तान सरकार पर दबाव बढ़ने के बाद इस घटना में 800 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए 118 में से 13 प्रमुख संदिग्ध हैं।

श्रीलंका की संसद, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस घटना की निंदा की और उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोषियों को न्याय के कठघरे में लाएंगे और शेष श्रीलंकाई प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला