लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: वायुसेना का एफ-16 प्लेन रिर्हसल के दौरान क्रैश, पायलट की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2020 16:40 IST

अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान दिवस परेड के लिए नियमित अभ्यास पर था, जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तानी वायु सेना ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को इस्लामाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में गणतंत्र दिवस परेड के लिए अभ्यास के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को इस्लामाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई। पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने एक बयान में बताया कि विंग कमांडर नोमान अकरम राजधानी के शकरपारियां इलाके के पास जंगल में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए।

बयान में कहा गया कि अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान दिवस परेड के लिए नियमित अभ्यास पर था, जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तानी वायु सेना ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें बताया गया कि ग्राउंड पर कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है तथा सुरक्षा बलों ने दुर्घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

बयान में बताया गया कि दुर्घटना स्थल से धुआं उठ रहा था और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य जारी है। पाकिस्तान दिवस या पाकिस्तान संकल्प दिवस को गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है जो 23 मार्च,1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित होने और पाकिस्तान के पहले संविधान को स्वीकार किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला