लाइव न्यूज़ :

पाक विमान हादसा: अब तक 75 शवों की पहचान की, काले बॉक्स को डीकोड करने का काम दो जून से

By भाषा | Updated: June 1, 2020 21:10 IST

पाकिस्तान में विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। डीएनए परीक्षण के बाद अभी तक 75 शवों की पहचान कर ली गई है। शेष पर काम जारी है। इस बीच सरकार ने कहा कि काले बॉक्स डीकोड करने का काम 2 जून से किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त एयरबस ए320 विमान में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।22 मई को विमान उतरने से कुछ मिनट पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अधिकारी गंभीर रूप से जले शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कर रहे हैं।

इस्लामाबादः कराची में पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में मारे गए 97 लोगों में से 75 शवों की पहचान डीएनए परीक्षणों के माध्यम से कर ली गयी है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त एयरबस ए320 विमान में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। 22 मई को विमान उतरने से कुछ मिनट पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अधिकारी गंभीर रूप से जले शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कर रहे हैं।

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने रविवार को कहा कि 97 में से 75 शवों की पहचान कर ली गई है और ऐसे शव उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं। रविवार को ‘‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’’ ने उनके हवाले से कहा कि अब 22 शवों की पहचान बाकी है। रिपोर्ट के अनुसार कराची विश्वविद्यालय में सिंध फोरेंसिक डीएनए प्रयोगशाला ने कहा कि शवों की पहचान करने की प्रक्रिया वह अगले 24 घंटों में पूरी कर लेगी।

पाकिस्तान में घनी आबादी वाले इलाके में हादसे का शिकार हुए विमान के उड़ान और कॉकपिट ध्वनि रिकॉर्डर पर काम दो जून से शुरू होगा। यह जानकारी फ्रांस के विमानन जांच प्राधिकरण ने दी है। पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइन्स (पीआईए) का एयरबस ए320 विमान शुक्रवार को कराची के मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 91 मुसाफिर और आठ चालक दल के सदस्य सवार थे। यह उतरने से कुछ मिनट पूर्व ही हादसे का शिकार हो गया।

हादसे में 97 लोगों की मौत हुई थी और जमीन पर 11 लोग जख्मी हो गए थे। फ्रांसीसी शहर तूलूज़ में स्थित एयरबस केंद्र के विशेषज्ञों की टीम हादसे की जांच करने के लिए पिछले हफ्ते पाकिस्तान पहुंची थी। यह विमान उसका ही है। फ्रांस के नागर विमानन सुरक्षा जांच प्राधिकरण बीईए ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि एयरबस ए320 के उड़ान डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर), कॉकपिट ध्वनि रिकॉर्डर (सीवीआर) पर तकनीकी काम दो जून से शुरू होगा। एडीआर विमान का समय, ऊंचाई, हवाई गति, दिशा आदि चीजों को रिकॉर्ड करता है।

सीवीआर उपकरण का इस्तेमाल दुर्घटना और घटना की जांच के लिए उड़ान डेक की ध्वनि को रिकॉर्ड करता है। यह पायलट के हेडसेट और कॉकपिट क्षेत्र में लगे माइक्रोफोन की ध्वनि तरंगों को रिकॉर्ड कर लेता है। बीईए ने कहा कि पाकिस्तान विमान दुर्घटना एवं जांच बोर्ड (एओआईबी) की टीम दुर्घटना स्थल पर काम पूरा होने के बाद फ्रांस जाएगी।

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटनाइमरान खानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला