लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने टिकटॉक पर फिर से रोक लगाई

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:39 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 21 जुलाई पाकिस्तान ने ‘अनुचित सामग्री’ को हटाने में कथित तौर पर विफल रहने पर ‘टिकटॉक’ ऐप पर बुधवार को रोक लगा दी। लघु वीडियो साझा करने की सुविधा देने वाली चीन की इस ऐप पर देश में हाल के महीनों में चौथी बार रोक लगाई गई है।

टेलीकॉम नियामक पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण (पीटीए) ने ट्वीट करके कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम कानून, 2016’ के संबंधित प्रावधानों के आलोक में पीटीए ने देश में टिकटॉक ऐप और इसकी वेबसाइट पर रोक लगा दी है।

इसमें कहा गया, ‘‘इस मंच पर अनुचित सामग्री लगातार मिल रही है और इस प्रकार की सामग्री को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे जिसके कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।’’

इससे पहले दो जुलाई को सिंध उच्च न्यायालय ने देश में अनैतिकता फैलाने के कारण टिकटॉक पर पाबंदी लगाने के अपने पहले के फैसले को वापस ले लिया था। अदालत ने 28 जून को पीटीए से एक नागरिक की शिकायत पर टिकटॉक को निलंबित करने को कहा था।

इससे पहले, मार्च में पेशावर उच्च न्यायालय ने कई नागरिकों की याचिका पर इस ऐप को निलंबित कर दिया था। हालांकि कुछ हफ्तों बाद पाबंदी हटाते हुए अदालत ने पीटीए से कहा था कि वह ऐसे कदम उठाए जिनके चलते कोई ‘‘अनैतिक सामग्री’’ अपलोड न की जा सके।

पीटीए ने पिछले वर्ष अक्टूबर में टिकटॉक पर पहली बार पाबंदी लगाई थी। ऐप के खिलाफ अश्लील एवं अनैतिक सामग्री दिखाने का आरोप था। लेकिन यह पाबंदी भी दस दिन के बाद हटा ली गई थी।

पीटीए के प्रवक्ता खुर्रम मेहरान ने जियो न्यूज को बताया कि ऐप को ऑनलाइन पोस्ट की जाने वाली ‘अनुचित सामग्री’ के बारे में कई बार कहा गया लेकिन उसकी ओर से इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया।

दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सकारात्मकता और प्रेरणा के बारे में संदेश देने के लिए 16 जुलाई को टिकटॉक का ही इस्तेमाल किया था।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पिछले महीने ऐप की ओर से कहा गया था कि तीन महीनों में उसने पाकिस्तान में टिकटॉक से 60 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना