Pakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2026 21:53 IST2026-03-14T21:53:35+5:302026-03-14T21:53:35+5:30

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत इस बात को दोहराता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए।"

Pakistan-Afghanistan War: 'Afghanistan's sovereignty and territorial integrity must be fully respected' — India warns Pakistan | Pakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

Pakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान की सीमा के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में कई आम नागरिकों की जान चली गई और स्थानीय बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि शुक्रवार को काबुल, कंधार, पक्तिका और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों में कई आम नागरिक मारे गए हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हमलों के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "भारत अफगानिस्तान की सीमा के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप कई आम नागरिकों की मौत हुई है और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यह पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई एक और आक्रामक कार्रवाई है, जो एक संप्रभु अफगानिस्तान के विचार के प्रति हमेशा से विरोधी रही है।"

बयान में आगे कहा गया, "भारत इस बात को दोहराता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए।" अफ़ग़ान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने शनिवार को कहा कि काबुल पर पाकिस्तानी हवाई हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 25 से ज़्यादा घायल हुए हैं।

अधिकारी के अनुसार, काबुल के अलावा, पाकिस्तान ने गुरुवार रात और शुक्रवार को कंधार, पक्तिका, खोस्त और नंगरहार प्रांतों पर भी हवाई हमले किए। कंधार में, कथित तौर पर एक तेल डिपो को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने भी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों और ठिकानों पर हमले किए हैं। ये हमले गुरुवार रात इस्लामाबाद द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अफगान पक्ष में कई नागरिकों की जान चली गई थी।

काबुल द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस हमले के दौरान कोहाट में स्थित सैन्य किले और डूरंड रेखा के पास स्थित युद्ध कमान केंद्र को निशाना बनाया गया। एक्स पर साझा किए गए एक बयान में, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा कल रात की घुसपैठ के जवाब में, अफगान वायु सेना ने आज सुबह खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के रणनीतिक सैन्य केंद्रों और ठिकानों पर हमले किए।"

Web Title: Pakistan-Afghanistan War: 'Afghanistan's sovereignty and territorial integrity must be fully respected' — India warns Pakistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे