लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान, अफगानिस्तान ‘दोस्ती’ बस सेवा अगले साल से करेंगे बहाल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:20 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 नवंबर पाकिस्तान और अफगानिस्तान पांच साल से अधिक समय बाद, 2022 में दोनों देशों के बीच ‘दोस्ती’ बस सेवा बहाल करने के लिए सहमत हुए हैं। यह कदम दोनों देशों के लोगों की यात्रा की चिंताओं को दूर करने में मदद करेगा। मीडिया में सोमवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के नेतृत्व में अफगान शिष्टमंडल की हालिया यात्रा के दौरान अगले साल की शुरूआत से बस यात्रा बहाल करने का फैसला किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बस सेवा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से अफगानिस्तान के जलालाबाद के लिए अगले साल की शुरूआत तक बहाल होगी। अफगान शिष्टमंडल के अधिकारियों ने कहा कि बस सेवा के लिए अंतिम अनुमति दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं से मिलने का इंतजार है।

समाचारपत्र ने अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने दोस्ती बस सेवा बहाल करने के अफगान अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के अनुरोध का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि अगले साल की शुरूआत तक बस सेवा बहाल हो जाएगी।’’ दोनों देशों के बीच बस सेवा 2016 में स्थगित कर दी गई थी।

खबर में कहा गया है कि अफगान शिष्टमंडल ने पाकिस्तान के रास्ते भारत से गेहूं का आयात करने देने में नरम रवैया प्रदर्शित करने को लेकर पाकिस्तान की सद्भावना की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना