अफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2026 13:26 IST2026-02-28T13:18:36+5:302026-02-28T13:26:01+5:30

Pakistan–Afghanistan Tensions:पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है और 400 से अधिक घायल हो गये।

Pakistan–Afghanistan Tensions 300 Afghan Taliban terrorist groups fighters killed Pakistan says 400 injured open war Shehbaz Sharif Meets Army Chief Asim Munir | अफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

file photo

HighlightsPakistan–Afghanistan Tensions:पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमलों किए। Pakistan–Afghanistan Tensions: चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से युद्धविराम के लिए बातचीत करने की अपील की।Pakistan–Afghanistan Tensions: दोनों दक्षिणी एशियाई देशों के बीच संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताई।

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ जनरल हेडक्वार्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई दिनों से जारी सीमा पार झड़पों के बाद सैन्य अभियान और राजनयिक गतिविधियां तेज होने के बाद यह दौरा हुआ है। बैठक के दौरान, सीमा की स्थिति, चल रहे अभियानों और राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है और 400 से अधिक घायल हो गये।

पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेनाओं ने काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमलों किए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष बढ़ने के बीच, रूस ने शुक्रवार को दोनों देशों से टकराव समाप्त करने और अपने मतभेदों को राजनयिक माध्यमों से सुलझाने का आग्रह किया। चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से युद्धविराम के लिए बातचीत करने की अपील की।

इसी के साथ उसने दोनों दक्षिणी एशियाई देशों के बीच संघर्ष बढ़ने पर चिंता जताई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने पर चिंता व्यक्त की और दोनों देशों से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने और नागरिक आबादी पर इसके प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया और दोनों पक्षों से कूटनीति के माध्यम से मतभेद को सुलझाने की अपनी अपील दोहराई।’’

पाकिस्तान के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं और वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं: ट्रंप

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और वह देश ‘‘बहुत अच्छा’’ प्रदर्शन कर रहा है।

Web Title: Pakistan–Afghanistan Tensions 300 Afghan Taliban terrorist groups fighters killed Pakistan says 400 injured open war Shehbaz Sharif Meets Army Chief Asim Munir

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे