लाइव न्यूज़ :

'रूस ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश, बातचीत के लिए स्थान मुहैया कराने को कहा'

By भाषा | Updated: March 2, 2019 05:12 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, "रूस के विदेश मंत्री लाउरोव ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने और बातचीत के लिये स्थान मुहैया कराने की पेशकश की बात दोहराई।"

Open in App

रूस ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान को मौजूदा गतिरोध खत्म के लिये मध्यस्थता करने और बातचीत के लिए स्थान मुहैया कराने की पेशकश की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लाउरोव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद क्षेत्र के हालात पर चर्चा की। 

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, "रूस के विदेश मंत्री लाउरोव ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने और बातचीत के लिये स्थान मुहैया कराने की पेशकश की बात दोहराई।" कुरैशी ने क्षेत्र में तनाव को कम करने में रूस की संतुलित और रचनात्मक भूमिका की सराहना की। 

उन्होंने रूस के प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने दिन में संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मॉस्को की रचनात्मक भूमिका को स्वीकार किया था, जिसे अच्छा समर्थन मिला था।" विदेश कार्यालय के मुताबिक दोनों विदेश मंत्रियों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये विचार-विमर्श जारी रखने पर सहमति जताई है। 

इधर, फ्रांस ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों में खिलाफ लड़ाई में शुक्रवार को भारत के साथ पूर्ण एकजुटता जताई। उसने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने तथा भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की रिहाई का स्वागत किया।

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां वेस ली द्रां ने कहा, "मैं भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के साथ-साथ पाकिस्तान में हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के पायलट की रिहाई का स्वागत करता हूं। मैं दोनों सरकारों के संयम और जिम्मेदारी की प्रशंसा करता हूं और उनसे द्विपक्षीय बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह करता हूं।" 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने वाला फ्रांस पूरी कोशिश करेगा कि पुलवामा में हुए भयानक हमले के लिए जिम्मेदारों पर प्रतिबंध लगे।

टॅग्स :पाकिस्तानइनडो पाकरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला