लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमण के 869 नए मामले आए सामने, कुल 8,348 लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 05:45 IST

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई।वहीं, प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत सरकार कोविड-19 पर अपनी नीतियों की आलोचना से ध्यान भटकाने के लिये मुसलमानों को निशाना बना रही है।

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित पंजाब प्रांत में अब तक 3,822, सिंध में 2,537, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,137, बलूचिस्तान में 376, गिलगित-बाल्टिस्तान में 257, इस्लामाबाद में 171 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 48 मामले सामने आए हैं।''

रविवार को नौ मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 168 तक पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि सिंध प्रांत में एक ही दिन में सबसे अधिक आठ लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 7,847 लोगों समेत अब तक 98,522 लोगों की जांच की जा चुकी है। साथ ही अब तक 1,868 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत सरकार कोविड-19 पर अपनी नीतियों की आलोचना से ध्यान भटकाने के लिये मुसलमानों को निशाना बना रही है।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान, कुछ विदेशी उड़ान सेवाओं को विदेश में फंसे 40 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को वतन वापस लाने की अनुमति देगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना