लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर किये गये विस्फोट में पांच की मौत, 38 घायल

By भाषा | Updated: July 31, 2019 10:27 IST

इस घटना में इलाके के थाना प्रभारी घायल हुए हैं और हालत गंभीर बताई गई है। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों और शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट, कम से कम 5 की मौतपुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाकर किया गया था विस्फोट

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाकर किये गये विस्फोट में मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और 38 अन्य घायल हो गये। क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि यह विस्फोट नगर पुलिस थाना अंतर्गत बाचा खान चौक के पास खड़े पुलिस के वाहन के निकट हुआ।

डीआईजी ने संवाददाताओं को बताया कि ऐसा लगता है कि विस्फोट का निशाना इलाके के थाना प्रभारी थे। इस विस्फोट में वह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, 'थाना प्रभारी शफत जैसे ही अपने वाहन से उतरे वैसे ही विस्फोट हो गया।' 

थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई गई है। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घायलों और शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला