लाइव न्यूज़ :

Breaking: पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त विस्फोट, 5 लोगों की मौत और कई घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2020 18:32 IST

पाकिस्तानः विस्फोट बलूचिस्तान के क्वेटा में हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। कई घायल बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के क्वेटा में एक जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है और कई घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पाकिस्तान के क्वेटा में एक जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बलूचिस्तान के क्वेटा में हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। कई घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस भीषण विस्फोट की वजह से इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। वहीं, राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।  इधर, एक अन्य मामले में पाकिस्तान के कराची में सब्जियों के एक कंटेनर से जहरीली गैसें निकलने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर को रविवार रात एक मालवाहक पोत से केमारी बंदरगाह क्षेत्र में उतारा गया था।डीआईजी शरजील खराल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ शुरुआती जांच में पता चला है कि जैक्सन मार्केट में लोगों ने जैसे ही कंटेनर खोला, उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश हो गए।’’ खराल ने कहा, ‘‘ उन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों का उपचार चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने बंदरगाह अधिकारियों और पाकिस्तानी नौसेना से मालवाहक पोत के बारे में जानकारी मांगी है।

टॅग्स :बम विस्फोटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?