लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बस से उतारकर 14 यात्रियों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: April 18, 2019 15:31 IST

डान समाचारपत्र ने खबर दी है कि कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि दो यात्री भाग निकलने में सफल रहे और नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबर्दस्ती उतारने के बाद कम से कम 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया की एक खबर में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका। उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 को नीचे उतार लिया।

डान समाचारपत्र ने खबर दी है कि कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई जबकि दो यात्री भाग निकलने में सफल रहे और नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि चौकी के और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं। हत्या की इस घटना के पीछे की वजह और पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा ब्लूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और गरीब प्रांत है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?