लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर 'विद्वेषपूर्ण' हमलों से सुरक्षा मांगी, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 12, 2020 23:43 IST

विभिन्न मीडिया हाउसों और माध्यमों से ताल्लुक रखने वाली 16 महिला पत्रकारों ने ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में कहा कि ऐसे हमले उनके लिए अपना पेशेवर कर्तव्य निभाना ‘‘बहुत मुश्किल बना रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबयान पर हस्ताक्षर करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मेहमाल सरफराज, बेनजीर शाह, आस्मा शिराजी, रीमा अमेर और मुनीज जहांगिर शामिल हैं।उन्होंने बताया कि महिला पत्रकारों और विश्लेषकों की निजी जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की कुछ महिला पत्रकारों और टिप्पणीकारों ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया है कि सरकार की आलोचना करने के लिए उन पर सोशल मीडिया में ‘विद्वेषपूर्ण’’ हमले किए जा रहे हैं। विभिन्न मीडिया हाउसों और माध्यमों से ताल्लुक रखने वाली 16 महिला पत्रकारों ने ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में कहा कि ऐसे हमले उनके लिए अपना पेशेवर कर्तव्य निभाना ‘‘बहुत मुश्किल बना रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इन हमलों में अलग विचार रखने वाली महिलाओं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार की आलोचना करने वाली खबरों पर काम करने वाली और खासतौर से कोरोना वायरस संक्रमण जुड़ी खबरों पर काम करने वाली पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है।’’

बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मेहमाल सरफराज, बेनजीर शाह, आस्मा शिराजी, रीमा अमेर और मुनीज जहांगिर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकारों और विश्लेषकों की निजी जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं। मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि यह जानकर बहुत तकलीफ हो रही है कि महिला पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें गालियां दी जा रही हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?