लाइव न्यूज़ :

पाक: सिध सरकार कोविड टीका लगवाने से मना करने वाले कर्मियों की तनख्वाह रोकेगी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:12 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन जून पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर सरकारी कर्मी कोविड-19 का टीका लगाने में विफल रहते हैं तो जुलाई से उनकी तनख्वाह रोक ली जाए।

मुख्यमंत्री मुराद अली शाह की अध्यक्षता में कोविड ​​-19 पर प्रांतीय कार्य दल की बैठक के दौरान यह आदेश पारित किया गया।

शाह ने कहा, “सरकारी कर्मचारी जो टीका नहीं लगवाएंगे, उनकी जुलाई से तनख्वाह रोक ली जाएगी।”

अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत वित्त मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सिंध सरकार पहले ही प्रांत के सभी शिक्षकों के लिए टीका लगवाने की समय सीमा पांच जून तय कर चुकी है ताकि सात जून से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोला जा सके।

सिंध के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रांत में अबतक 1,550,533 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जबकि 1,121,000 लोगों को पहली खुराक दी गई है तथा 429,000 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2028 नए मामले मिले जिसके बाद बृहस्पतिवार को कुल मामले 9,26,695 हो गए हैं जबकि 92 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 21022 पर पहुंच गई है।

सिंध में सबसे ज्यादा 1041 मामले आए हैं तथा 22 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद पंजाब में 432 मामले और 48 मौतें, खैबर पख्तूनख्वा में 326 मामले तथा 18 मौतें, इस्लामाबाद में 89 मामले, बलूचिस्तान में 75 मामले और तीन मौतें, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 57 मामले और एक मौत और गिलगित-बाल्टिस्तान में आठ मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?