लाइव न्यूज़ :

पाक सीनेट शुक्रवार को अपने सभापति का चुनाव करेगी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:17 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 मार्च पाकिस्तान सीनेट शुक्रवार को अपने सभापति और उप सभापति का चुनाव गुप्त मतदान के जरिये करेगी। इससे पहले नवनिर्वाचित 48 सदस्य शपथ लेंगे।

संसद के उच्च सदन के लिए तीन मार्च को चुनाव हुए थे।

सीनेट सचिवालय के अनुसार नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए कल सुबह सदन की बैठक होगी। इसके बाद सत्र की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।

सत्र स्थगित होने के बाद सभापति और उप सभापति के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे और शाम को पुन: सत्र की कार्यवाही शुरू होगी और चुनाव होगा।

विपक्ष के 11 दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को सभापति पद के लिए और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फज्ल (जेयूआई-एफ) के मौलाना गफूर हैदरी को उप सभापति पद का उम्मीदवार बनाया है।

प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अपने सहयोगी दलों के समर्थन से सदिक संजरानी को सभापति पद के लिए और मिर्जा मोहम्मद आफरीदी को उप सभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब