लाइव न्यूज़ :

पाक सीनेट ने प्रस्ताव पारित कर श्रीलंकाई नागरिक के भीड़ के हाथों मारे जाने की निंदा की

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:47 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर पाकिस्तान की सीनेट ने शुक्रवार को आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित कर इस महीने की शुरूआत में एक श्रीलंकाई नागरिक के भीड़ के हाथों मारे जाने की निंदा की।

सियालटकोट की एक फैक्टरी में प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले प्रियंता कुमारा (48) की भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में बर्बरता से हत्या कर दी थी और शव को आग के हवाले कर दिया था।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘वीभत्स बर्बरता वाली यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमारे समाज में मौजूद चरमपंथी तत्वों की मानसिकता को प्रदर्शित करती है, जिसने न सिर्फ पाकिस्तान की बल्कि इस्लाम की भी शांतिपूर्ण छवि को धूमिल किया है।’’

इसमें कहा गया है कि यह बर्बरता इस्लाम की भावना, सिद्धांतों और शिक्षाओं का, मानवता और पाकिस्तान के संविधान व कानून तथा पाकिस्तानी समाज के नियमों एवं रीति-रिवाजों का स्पष्ट उल्लंघन करती है।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘सदन प्रियंता कुमारा के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करता है।’’

प्रस्ताव में न सिर्फ कुमारा की हत्या के दोषियों को, बल्कि अतीत में भी इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहे लोगों को फौरन सजा देने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब