लाइव न्यूज़ :

पाक ने इमरान खान के पूर्व शीर्ष सहयोगी की इजराइल यात्रा संबंधी मीडिया की खबर खारिज की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 01:29 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 जून पाकिस्तान ने सोमवार को मीडिया में आयी एक खबर को ‘‘भ्रामक’’ बताते हुए उसे खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री इमरान खान के विश्वासपात्र और उनके एक पूर्व शीर्ष सहयोगी ने इजरायल की गोपनीय यात्रा की थी। इजराइल के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंध नहीं हैं।

हिब्रू अखबार ‘इजराइल ह्योम’ ने इस्लामाबाद में एक अज्ञात स्रोत के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया कि विदेशी पाकिस्तानियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के पूर्व विशेष सहायक, जुल्फी बुखारी ने पिछले नवंबर में यहूदी देश की यात्रा की थी और इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख से भी मुलाकात की। बुखारी ने इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि वह इजराइल नहीं गये।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हास्यास्पद बात यह है कि पाकिस्तान के अखबार भी ‘इजराइली समाचार स्रोत’ के आधार पर कह रहे हैं कि मैं इजराइल गया था और इजराइल के अखबार ‘पाकिस्तानी स्रोत’ के आधार पर कहते हैं कि मैं इजराइल गया था। हैरान हूं कि आखिर यह पाकिस्तानी स्रोत है कौन।’’ पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी इस खबर को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब