लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू डेंटल छात्रा की मौत के मामले में हिरासत में लिये गये दो सहपाठी

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:10 IST

​​​​​​​सिंध सरकार ने नागरिक समाज के सदस्यों के दबाव के बाद बुधवार को लरकाना की सत्र अदालत से छात्रा की मौत की न्यायिक जांच का अनुरोध किया था। इस बीच, हिंदुओं, नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक दलों ने भी उसकी मौत की जांच के लिए संयुक्त जांच दल बनाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देजियो न्यूज के अनुसार चांदनी के कमरे से कई तस्वीरें और अन्य चीजें जैसे परीक्षा प्रवेश पत्र मिली हैं। संभावित सुराग के लिए चांदनी के लैपटॉप को भी खंगाला जा रहा है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक डेंटल कॉलेज के छात्रावास में एक हिंदू छात्रा के मृत पाये जाने के बाद पुलिस ने उसके दो सहपाठियों को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार को मीडिया में यह खबर आयी। लरकाना जिले में बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा निमरिता चांदनी को सोमवार को उसके मित्रों ने बिस्तर पर मृत पाया था। उसके गले में रस्सी बंधी थी।जियो न्यूज ने खबर दी है कि पुलिस ने चांदनी के मोबाइल फोन के कॉल डाटा का छानबीन करने के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जो उसके सहपाठी हैं। चांदनी का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस अबतक यह तय नहीं कर पायी है कि उसने खुदकुशी की या उसकी हत्या कर दी गयी। यह लड़की घोटकी जिले की थी ।हाल ही में उस जिले में एक हिंदू स्कूल प्राचार्य पर कथित ईशनिंदा का मामला दर्ज होने के बाद दंगा हुआ था। जियो न्यूज के अनुसार चांदनी के कमरे से कई तस्वीरें और अन्य चीजें जैसे परीक्षा प्रवेश पत्र मिली हैं। संभावित सुराग के लिए चांदनी के लैपटॉप को भी खंगाला जा रहा है।सिंध सरकार ने नागरिक समाज के सदस्यों के दबाव के बाद बुधवार को लरकाना की सत्र अदालत से छात्रा की मौत की न्यायिक जांच का अनुरोध किया था। इस बीच, हिंदुओं, नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक दलों ने भी उसकी मौत की जांच के लिए संयुक्त जांच दल बनाने की मांग की है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?