लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान के सहयोगी ने pok में भूकंप पर कहा- ये बेचैनी बदलाव का प्रतीक है, जिससे धरती भी हिल गई, सोशल मीडिया पर खिंचाई

By भाषा | Updated: September 25, 2019 18:05 IST

मार्को पोलो नाम के एक यूजर ने लिखा, “भूकंप पर सूचना मंत्री का शर्मनाक बयान। मसखरी जोकर और मूर्ख इंसान।” उनकी साथी और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने बात संभालते हुए कहा कि उनका बयान आधिकारिक नीति को नहीं दर्शाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देहो सकता है कि ये शुरुआती बदलाव (खान सरकार के) स्वीकार्य न हों।” उनके इस क्रूर बयान पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए।सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां लोगों ने उन पर असंवेदनशीलता दिखाने के लिए गुस्सा निकाला।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की एक वरिष्ठ सहयोगी द्वारा भूकंप पर की गई असंवेदनशील टिप्पणी के चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई की गई।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और कुछ अन्य शहरों में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक घायल हो गए। प्रधानमंत्री की विशेष सूचना सहायक (एसएपीएम) डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने लोगों की पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि खान सरकार द्वारा किए गए “बदलावों” को धरती की गहराइयों तक महसूस किया जा रहा है।

खान पिछले साल “बदलाव” के वादे के साथ सत्ता में आए थे। उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और समर्थकों ने उनकी नीतियों के खिलाफ ज्यादातर आलोचनाओं को यह कहकर खारिज किया है कि “बदलाव” के बाद झटके लगते ही हैं।

अवान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण के अंत में मुस्कुराते हुए कहा कि भूकंप एक संकेत है कि जब कोई “बदलाव” होता है, तो बेचैनी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा, “ये बेचैनी बदलाव का प्रतीक है, जिससे धरती भी हिल गई।

हो सकता है कि ये शुरुआती बदलाव (खान सरकार के) स्वीकार्य न हों।” उनके इस क्रूर बयान पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए। ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां लोगों ने उन पर असंवेदनशीलता दिखाने के लिए गुस्सा निकाला।

मार्को पोलो नाम के एक यूजर ने लिखा, “भूकंप पर सूचना मंत्री का शर्मनाक बयान। मसखरी जोकर और मूर्ख इंसान।” उनकी साथी और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने बात संभालते हुए कहा कि उनका बयान आधिकारिक नीति को नहीं दर्शाता है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानजम्मू कश्मीरभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?