लाइव न्यूज़ :

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान इज़राइल निर्मित पैगासस स्पाइवेयर के संभावित लक्ष्य थे: मीडिया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 जुलाई इजराइल के एनएसओ समूह द्वारा निर्मित पेगासस स्पाइवेयर प्रोग्राम के ग्राहकों के संभावित लक्ष्यों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार यह दावा किया गया।

‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि डेटा लीक की जांच में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के सहयोगात्मक प्रयासों से पता चला है कि जिन लोगों के फोन को निशाना बनाया गया था उनकी सूची में कम से कम एक नंबर ऐसा मिला है जिसका प्रधानमंत्री खान ने कभी इस्तेमाल किया था।

खबर के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वास्तव में प्रधानमंत्री खान का फोन हैक किया गया था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सूची में पाकिस्तान के कितने अन्य लोग है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक सूची में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर हैं।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि वह फोन हैक करने के लिए स्पाइवेयर प्रोग्राम के इस्तेमाल की खबरों से बेहद चिंतित हैं।

रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए, मानवाधिकार मंत्री शिरीन ने इसे इज़राइल से जोड़ा और कहा, "एनएसओ को स्पष्ट रूप से बिक्री के लिए इज़राइली सरकार से मंजूरी मिलती है, इसलिए संबंध स्पष्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब