लाइव न्यूज़ :

पाक: दिलीप कुमार, राज कपूर के पैतृक आवास की खरीदारी के लिए इनके मालिकों से बातचीत जारी

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:52 IST

Open in App

पेशावर, 30 जनवरी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की सरकार वहां स्थित मशहूर बॉलीवुड कलाकार दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक आवास को खरीदने के लिए इन संपत्तियों के मालिकों से दाम को लेकर बातचीत कर रहे हैं ताकि दोनों ऐतिहासिक इमारतों को स्मारक में तब्दील किया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक (सूचना) कामरान बंगश ने लाहौर में संवाददाताओं से बाचतीत के दौरान कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रांतीय सरकार दोनों इमारतों के मालिकों से खरीदारी संबंधी बातचीत जल्द पूरी कर लेगी, जिन्हें पहले ही राष्ट्रीय धरोहर इमारत घोषित किया जा चुका है।

प्रांतीय सरकार ने इस महीने की शुरुआत में दोनों अभिनेताओं की पैतृक हवेलियों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। यह दोनों इमारतें शहर के बीचों-बीच स्थित हैं।

दिलीप कुमार के पैतृक आवास की कीमत 80.56 लाख रुपये जबकि राज कपूर के आवास की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये तय की गई थी।

हालांकि, इन इमारतों के मालिकों ने इन कीमतों को बेहद कम करार देते हुए कहा था कि प्रमुख स्थान पर स्थित इन संपत्तियों की कीमत बेहद कम आंकी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब