लाइव न्यूज़ :

पाक के मंत्री ने 18 साल की उम्र से पहले धर्म बदलने पर रोक लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:34 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 14 जुलाई पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी ने 18 साल की उम्र से पहले धर्म बदलने पर रोक लगाने के प्रस्ताव का बुधवार को विरोध किया।

अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर सीनेट संसदीय समिति के सदस्य कादरी ने कहा कि 18 साल की उम्र से पहले धर्म परिवर्तन पसंद का मामला है और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है और अगर कोई 14 साल की उम्र में कोई दूसरा धर्म अपनाना चाहता है, तो उसे रोका नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा, “हम 18 वर्ष की आयु से पहले धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते हैं। इस्लाम में 18 साल से पहले धर्म बदलने के कई उदाहरण हैं।” लेकिन मंत्री ने इस बात पर सहमति जताई कि शादी योग्य उम्र के मुद्दे को कानूनों के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है और इसके लिए काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी से सलाह-मशविरा किया जा सकता है।

सिंध प्रांत में धर्मांतरण के मामलों की पुनरावृत्ति के कारण यह मुद्दा कई सालों से सुर्खियों में रहा है। सिंध में हिंदुओं की अच्छी आबादी है और वहां अक्सर धर्मांतरण के मामले सामने आते हैं।

कादरी ने जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों की जांच का समर्थन किया और कहा कि अगर कोई "सिंध में जबरन धर्मांतरण" करा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी।

धर्मांतरण के मुद्दे को उजागर करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से सीनेट के सदस्य दनेश कुमार ने समिति को बताया कि बलूचिस्तान के दलबंदिन इलाके में एक धार्मिक नेता धर्मांतरण को प्रोत्साहित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात