लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के निर्वासित नेता अल्ताफ हुसैन ने PM मोदी से भारत में मांगी शरण, मुकदमा लड़ने के लिए मांगे पैसे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2019 09:36 IST

ब्रिटेन में 67 वर्षीय हुसैन पाकिस्तान में कुछ वर्ष पहले अपने समर्थकों को दिए भाषण के जरिये आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहुसैन ने कहा है, मैं शांतिप्रिय इंसान हूं. मैं किसी राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करूंगा. अल्ताफ हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या विवाद पर दिए फैसले का स्वागत किया.

ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बिता रहे मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें और उनके साथियों को भारत में शरण देने या कम से कम अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में मुकदमा लड़ने के लिए वित्तीय मदद देने की अपील की है. किसी तरह की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करने का वादा करते हुए हुसैन ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया के जरिये यह बयान जारी किया और साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या विवाद पर दिए फैसले का स्वागत किया.

ब्रिटेन में 67 वर्षीय हुसैन पाकिस्तान में कुछ वर्ष पहले अपने समर्थकों को दिए भाषण के जरिये आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे हैं. हुसैन ने 9 नवंबर को जारी भाषण में कहा, ''अगर आज भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे भारत आने की इजाजत देंगे और मुझे समर्थकों के साथ शरण देंगे तो मैं अपने सहयोगियों के साथ भारत आने को तैयार हूं, क्योंकि मेरे दादा वहां दफन हैं, मेरी दादी वहां दफन हैं, मेरे हजारों रिश्तेदार भारत में दफन है. मैं वहां जाना चाहता हूं. मैं उनकी कब्रों पर जाना चाहता हूं. वहां इबादत करना चाहता हूं.''

उन्होंने कहा, ''मैं शांतिप्रिय इंसान हूं. मैं किसी राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करूंगा. मैं वादा करता हूं. बस मुझे, मेरे साथियों के साथ भारत में रहने के लिए जगह दी जाए. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कुछ बलोच, सिंधी, जिनके नाम मैं दूं उन्हें भी शरण दी जाए.''

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना