लाइव न्यूज़ :

अफगान नेतृत्व की आलोचनात्मक टिप्पणी पर पाक ने अफगान राजदूत को आपत्तिपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:59 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 17 मई अफगान नेतृत्व द्वारा लगाए गए आरोपों पर विरोध दर्ज कराते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखेल को आपत्ति पत्र जारी किया।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय (एफओ) ने हालांकि उस बयान का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जिसकी वजह से नाराजगी है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हाल में एक साक्षात्कार के दौरान आरोप लगाया था कि पाकिस्तान द्वारा अफगान तालिबान की “मदद के लिये संगठित तंत्र संचालित किया” जा रहा है।

अफगान नेता ने कहा है, “तालिबान की निर्णय लेने वाली विभिन्न इकाइयों क्वेटा शूरा, मीरमशाह शूरा और पेशावर शूरा- के नाम पाकिस्तानी शहरों के नाम पर हैं जहां वे स्थित हैं। देश के साथ उनके गहरे संबंध हैं।”

अफगान नेतृत्व द्वारा लगाए गए आरोपों के संदर्भ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एफओ ने कहा कि बयानों को लेकर पाकिस्तान गंभीरता से चिंतित है।

विदेश कार्यालय के बयान में मुताबिक, “पाकिस्तान ने हाल ही में गैर जिम्मेदाराना बयानों और अफगान नेतृत्व द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों पर इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत से कड़ी आपत्ति दर्ज करा अफगान पक्ष को अपनी गंभीर चिंताओं से अवगत कराया है।”

इसमें कहा गया कि पाकिस्तान ने जोर देता रहा है कि बेबुनियाद आरोपों से दो भातृ देशों के बीच विश्वास खत्म होता है और माहौल खराब होता है। इसमें कहा गया कि यह पाकिस्तान द्वारा अफगान शांति प्रक्रिया में निभायी जा रही सकारात्मक भूमिका का भी अपमान है।

इसमें कहा गया कि अफगान पक्ष से अनुरोध किया गया है कि सभी द्विपक्षीय मुद्दों के लिये ‘शांति व एकजुटता के लिये अफगान-पाकिस्तान कार्य योजना’ जैसे उपलब्ध मंचों का प्रभावी इस्तेमाल करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला