लाइव न्यूज़ :

पाक आईएसआई प्रमुख ने अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय देशों के खुफिया प्रमुखों के साथ सुरक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:19 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 सितंबर पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख ने अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर शनिवार को चीन सहित क्षेत्रीय देशों के खुफिया प्रमुखों के साथ एक अहम सुरक्षा बैठक की। मीडिया में आई खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने यहां चीन, ईरान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के खुफिया प्रमुखों के साथ अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा की।

हालांकि, किसी तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है, लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि आईएसआई महानिदेशक ने अफगानिस्तान में स्थिति और शांति एवं स्थिरता पर सहयोग करने के तरीकों पर चर्चा की।

पाकिस्तान ऑब्जर्वर अखबार की खबर के मुताबिक रूस, चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के खुफिया प्रमुख बैठक में शामिल हुए।

हालांकि, बैठक और इसमें शामिल हुए देशों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब