लाइव न्यूज़ :

पाक-ईरान-तुर्की मालगाड़ी सेवा चार मार्च से शुरू होगी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 19:01 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक मार्च इस्तांबुल-इस्लामाबाद मालगाड़ी नौ साल के अंतराल के बाद इस सप्ताह फिर चल सकती है। यह तीन देशों--तुर्की, ईरान और पाकिस्तान को जोड़ती है।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, यह ट्रेन इस्तांबुल से चार मार्च को चलेगी और 12 दिन बाद इस्लामाबाद पहुंचेगी।

पाकिस्तान रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने "डॉन" अखबार ने बताया, " हमें बताया गया है कि मालगाड़ी (तुर्की में) इस्तांबुल से चार मार्च को अपना सफर शुरू करेगी और जाहिदान (ईरान) होते हुए इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पहुंचेगी। समय-सारणी की एक-दो दिन में पुनः पुष्टि की जाएगी। अबतक ट्रेन के इस्तांबुल से रवाना होने की अंतिम तारीख चार मार्च ही है। "

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में, विदेशी मंत्रालय और रेल मंत्रालय आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) सचिवालय के साथ समन्वय कर रहे हैं जो तुर्की और ईरान के संबंधित विभागों के साथ संपर्क में हैं।

खबर के अनुसार ट्रेन की एक तरफ की यात्रा में 12 दिन लगेंगे। इसलिए ट्रेन के 16 मार्च को इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान रेलवे भी 19 से इस ट्रेन के संचालन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है और फिलहाल में ईरान और तुर्की के लिए कार्गो बुकिंग कर रहा है।“

रेल मंत्री आज़म खान स्वाति ने कहा कि वह 16 मार्च को ट्रेन की अगवानी करेंगे।

पाकिस्तान रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार, इस्लामाबाद से इस्तांबुल के लिए पहली ट्रेन 14 अगस्त 2009 को रवाना हुई थी। इसी तरह, इस्तांबुल से पहली ट्रेन 13 अगस्त 2010 को इस्लामाबाद पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल