लाइव न्यूज़ :

पाक उच्च न्यायालय ने इमरान के करीबी पर पीटीवी के प्रमुख के तौर पर काम पर रोक लगा दी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:28 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 14 जून पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी पर सरकारी ' पाकिस्तान टेलीविज़न ' (पीटीवी) के अध्यक्ष के तौर पर काम पर रोक लगा दी है। यह खान के लिए झटका है।

उच्चतम न्यायालय के वकील, सियासतदां और पूर्व टीवी मेज़बान नईम बुखारी को पिछले साल नवंबर में सरकारी प्रसारक का प्रमुख नियुक्त किया गया था। खान के करीबी सहयोगी को फायदा पहुंचाने को लेकर सरकार की आलोचना हुई थी।

अरसलान फार्रूख नाम के शख्स ने बुखारी की नियुक्ति को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उनकी दलील थी कि बुखारी की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के कई आदेशों का उल्लंघन है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अतहर मिनाल्लाह की एकल पीठ ने दलीलें सुनने के बाद कहा कि बुखारी की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय द्वारा 2018 में इस तरह के मामले में दिए गए फैसले का उल्लंघन है।

न्यायमूर्ति मिनाल्लाह ने कहा कि कैबिनेट ने 65 वर्षीय बुखारी के लिए उम्र सीमा में छूट का स्पष्ट फैसला नहीं लिया।

उन्होंने मंत्रालय को पिछले फैसले की समीक्षा के लिए संघीय कैबिनेट के समक्ष एक संशोधित सारांश रखने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई को दो हफ्तों के लिए मुल्तवी कर दिया।

बुखारी ने पनामा पेपर लीक मामले में खान की कानूनी टीम की अगुवाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना