लाइव न्यूज़ :

पाक सरकार ने कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी पर प्रतिबंध लगाए रखने का फैसला किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:16 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 जुलाई पाकिस्तान सरकार ने एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी पर लगाए गए प्रतिबंध को मंगलवार को बरकरार रखने का फैसला किया। इस पार्टी ने पिछले साल फ्रांस में छापे गए ईशनिंदात्मक चित्र को लेकर मुल्क में हिंसक प्रदर्शन किया था।

तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) को 14 अप्रैल को आतंकवाद अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। इससे पहले पार्टी ने तीन दिन तक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ संघर्ष किया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

बहरहाल, पार्टी ने अपने प्रतिबंध को चुनौती देते हुए गृह मंत्रालय में एक आवेदन दायर किया। यह याचिका अंतिम निर्णय के लिए मंगलवार को कैबिनेट में आई।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट ने मुद्दे पर सिफारिश करने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट की समीक्षा की और प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने टीएलपी पर प्रतिबंध लगाए रखने का फैसला किया।

चौधरी ने कहा, “कैबिनेट को बताया गया कि पंजाब सरकार और पार्टी के रुख को सुनने के बाद और मामले की जांच के बाद समिति ने फैसला किया है कि पार्टी पर प्रतिबंध गुण-दोष और तथ्यों पर आधारित है।”

मंत्री ने कहा कि कानून मंत्रालय पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) से पार्टी के चुनाव चिन्ह को रद्द करने को कहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल