लाइव न्यूज़ :

30 करोड़ डॉलर पर बोले पाक विदेश मंत्री, अमेरिका रीइंबर्स करे, खुद के पैसे खर्च किए हमने

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 3, 2018 13:51 IST

पाकिस्तान के विदेशमंत्री एसएम कुरैशी ने बताया कि अमेरिका की ओर से ये पैसा ना मदद के रूप में दिए गए हैं और न सहायता के रूप में।

Open in App

इस्लामाबाद, 3 तीन सितंबर:  पाकिस्तान के विदेशमंत्री एसएम कुरैशी ने अमेरिका के   30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता रोकने पर बोलते हुए कहा किये पैसा हमें वापस करना था लेकिन वह हम अभी तक नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से ये पैसा ना मदद के रूप में दिए गए हैं और  न सहायता के रूप में यह रकम कोअलिशन सपोर्ट फंड के रूप में दी गई है। ये गठबंधन सहायता निधि के तहत दिए जाने वाला फंड था। 

उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने के हमारे साझा लक्ष्य पर हमने ये पैसे खुद के संसाधनों से खर्च किए हैं। अमेरिका को ये पैसे पाकिस्तान को रीइंबर्स करने थे लेकिन अभी तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई पर पोस्ट वीडियो के मुताबिक, " 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर न मदद के रूप में दिए गए हैं, न सहायता के रूप में। यह रकम कोअलिशन सपोर्ट फंड के रूप में दी गई है। हमने यह रकम अपने संसाधनों से आतंकवाद के खिलाफ जंग के हमारे साझा लक्ष्य पर खर्च की थी। उन्हें इसे लौटाना ही था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया था। "

बता दें कि इस मामले पर पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोन फॉकनर ने कहा, 'पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता रोकने की घोषणा जनवरी 2018 में की गई थी।

बता दें कि इस महीने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सालाना सत्र से इतर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उनके नए पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच मुलाकात की संभावना है। एक अखबार ने इस तरह की खबर दी है।

इमरान खान के 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने के बाद यह दोनों देशों के बीच पहली मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। डॉन अखबार ने अमेरिका में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के हवाले से कहा, ‘‘ऐसी मुलाकात संभावित है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।’’ विदेश मंत्रालय ने सुषमा और कुरैशी के बीच इस तरह की किसी मुलाकात की घोषणा नहीं की है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना