लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान के लिए 2020 में विदेश मामले चुनौतीपूर्ण होंगे, भारत से रिश्ता तनावपूर्ण होगा'

By भाषा | Updated: January 26, 2020 18:48 IST

थिंक टैंक ने कहा कि कश्मीर के हालात और भारत में मुस्लिमों की स्थिति नयी दिल्ली से संबंधों की दिशा तय करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित तनाव की उच्च आशंका बनी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी थिंक टैंक ने रविवार को कहा कि 2020 में पाकिस्तान के लिए विदेश मामले चुनौतीपूर्ण रहेंगे और भारत के साथ रिश्ते भी तल्ख बने रहेंगे।भारत ने साफ कर दिया है कि यह उसका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान सच्चाई स्वीकार करे एवं नयी दिल्ली के खिलाफ प्रोपगेंडा बंद करे।

पाकिस्तानी थिंक टैंक ने रविवार को कहा कि 2020 में पाकिस्तान के लिए विदेश मामले चुनौतीपूर्ण रहेंगे और भारत के साथ रिश्ते भी तल्ख बने रहेंगे। इस्लामाबाद पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट ‘‘पाकिस्तान आउटलुक 2020 : पॉलिटिक्स, इकोनॉमी एंड सिक्युरिटीज’’ में कहा कि भारत के साथ तनाव की वजह से पाकिस्तान का अधिकतर रणनीतिक और कूटनीतिक समय जाया होगा।’’

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया भी भविष्य में अनिश्चितता से घिरी रहेगी।’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान के लिए विदेश मामला 2020 में पूरे साल चुनौतीपूर्ण रहेगा जिसका गंभीर असर उसकी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता पर पड़ेगा।’’थिंक टैंक ने कहा कि कश्मीर के हालात और भारत में मुस्लिमों की स्थिति नयी दिल्ली से संबंधों की दिशा तय करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित तनाव की उच्च आशंका बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पांच अगस्त को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के लिए अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निष्क्रिय किए जाने के बाद से दोनों देशों में तनाव है।हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि यह उसका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान सच्चाई स्वीकार करे एवं नयी दिल्ली के खिलाफ प्रोपगेंडा बंद करे। इस्लामाबाद के थिंकटैंक ने यह रिपोर्ट विदेश मामलों में मौजूदा परिस्थितियों, आर्थिक, राजनीतिक स्थिरता और सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद तैयार की है।डॉन अखबार के मुताबिक,रिपोर्ट में विदेश नीति के पहलुओं की समीक्षा पूर्व विदेश सचिव सलमान बशीर ने और सैन्य पहलुओं का आकलन रक्षा सचिव एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आसिफ यासिन मलिक ने किया है। अर्थशास्त्री सैयद हुसैन हैदर ने आर्थिक स्थिति और फरहान बुखारी ने राजनीतिक स्थिरता का आकलन किया है।रिपोर्ट में बशीर ने आरोप लगाया, ‘‘ भारत से पाकिस्तान की सुरक्षा को सबसे पहला खतरा भारतीय जनता पार्टी के शासन में भारत का खतरनाक रूप से हिंदू देश में तब्दील होना है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को सभी नागरिक, अंतरराष्ट्रीय और सिद्धांतों के उल्लंघन के बावजूद अमेरिका का समर्थन प्राप्त है।रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका और चीन में प्रतिस्पर्धा से पाकिस्तानी नीति निर्माताओं की आने वाले दिनों में परीक्षा होगी। इसमें कहा गया, ‘‘ इससे पाकिस्तान-अमेरिका के रिश्तों में तनाव आएगा और पाकिस्तान के नजरिये से क्षेत्रीय परिस्थितियां और जटिल होंगी।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?