लाइव न्यूज़ :

पाक अदालत ने नवाज शरीफ की भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषसिद्धि के खिलाफ अपील खारिज की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:04 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 जून पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वह अपील बृहस्पतिवार को खारिज कर दी जो उन्होंने एक जवाबदेही अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में उन्हें दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर की थी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) की एक पीठ ने अपने नौ पृष्ठों के फैसले में कहा कि शरीफ ‘‘कानून से भागे हैं इसलिए वह इस अदालत के समक्ष सुने जाने का अपना अधिकार खो चुके हैं और हमारे पास उनकी अपील खारिज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’ अदालत की इस पीठ में न्यायमूर्ति ए. फारुक और न्यायमूर्ति अख्तर कयानी शामिल थे।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख शरीफ (70) लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने के बाद से नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों - एवेनफील्ड संपत्ति और अल-अजीजिया स्टील मिल्स - में दोषी ठहराया गया था। कई चेतावनियों के बावजूद पेश होने में विफल रहने के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें दिसंबर 2019 में भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा, ‘‘संविधान या नियमों में ऐसा कुछ भी नहीं है जो अदालत को एक आरोपी व्यक्ति द्वारा दायर की गई अपील पर गुणदोष के आधार पर निर्णय लेने के लिए मजबूर करे।’’

अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अतिरिक्त अभियोजक जहांजेब खान भरवाना की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला