लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के बाद चीन ने पाकिस्तान को दी ये हिदायत

By भाषा | Updated: September 9, 2019 05:25 IST

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से साफ कहा था कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाना उसका आंतरिक मामला था और साथ ही पाकिस्तान को इस सच्चाई को स्वीकार करने की सलाह भी दी थी। 

Open in App

पाकिस्तान और चीन ने रविवार को कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की और परस्पर सम्मान तथा समानता के आधार पर बातचीत के जरिए क्षेत्र में विवादों के समाधान की जरुरत पर जोर दिया। इसके साथ ही चीन ने अपने पुराने साथी को उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में अपने समर्थन को दोहराया।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी की दो दिन की पाकिस्तान यात्रा के समापन के मौके पर जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने जोर दिया कि किसी भी क्षेत्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्थिति में उनका रणनीतिक गठजोड़ कायम रहेगा।

वांग की पाकिस्तान यात्रा उस समय हुई जब भारत द्वारा गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल है। दोनों पक्षों ने कहा कि एक शांतिपूर्ण, स्थिर, सहयोगात्मक और समृद्ध दक्षिण एशिया सभी पक्षों को हित में है।

बयान के मुताबिक, ‘‘क्षेत्र में विभिन्न पक्षों को परस्पर सम्मान और समानता के आधार पर विवादों और मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करने की जरूरत है।’’ इस दौरान पाकिस्तान और चीन ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की।

पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को अपनी चिंताओं और ‘‘तात्कालिक मानवीय मुद्दों’’ समेत पूरी स्थिति से अवगत कराया। बयान के मुताबिक, ‘‘चीनी पक्ष ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और उसने दोहराया कि कश्मीर का मुद्दा अतीत का एक विवाद है, और संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इसका समुचित और शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए।’’

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से साफ कहा था कि अनुच्छेद 370 को हटाया जाना उसका आंतरिक मामला था और साथ ही पाकिस्तान को इस सच्चाई को स्वीकार करने की सलाह भी दी थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल