लाइव न्यूज़ :

पाक ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक को 'नाटक’ बताया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 25 जून पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक को शुक्रवार को "नाटक" और "पीआर कवायद’’ बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत की थी और उनसे कहा था कि केंद्र की प्राथमिकता वहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है।

कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर पर नयी दिल्ली में हुयी उच्चस्तरीय बैठक के एक दिन बाद कहा, "मेरे विचार से यह एक नाटक था और यह नाटक क्यों था? क्योंकि इसे अधिक से अधिक जनसंपर्क कवायद कहा जा सकता है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।"

कुरैशी ने कहा कि उस बैठक में कश्मीरी नेताओं ने "एक स्वर से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की।’’ उन्होंने कहा, "नेताओं को उनकी मांग का कोई ठोस जवाब नहीं मिला और इसके बजाय कहा गया कि कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने के बारे में उचित समय पर फैसला किया जाएगा, जो एक अस्पष्ट बयान है।"

उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस नेतृत्व को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था। कुरैशी ने दावा किया कि भारत कश्मीर में जनसांख्यिकीय बदलाव का प्रयास कर रहा है जो पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इसके दीर्घकालिक प्रभाव होंगे।

भारत के साथ परदे के पीछे की कूटनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत के साथ ऐसा कोई संवाद नहीं चल रहा है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि खुफिया स्तर पर संपर्क हुआ है। उन्होंने कहा, "कोई ‘बैक-डोर चैनल’ नहीं है, लेकिन खुफिया स्तर पर क्षेत्रीय स्थिति को लेकर संपर्क है, लेकिन कोई ‘बैक-डोर चैनल’ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी