लाइव न्यूज़ :

पाक ने 1,100 मेगावाट की क्षमता वाले नवनिर्मित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में ईंधन भरना शुरू किया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:32 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो दिसंबर पाकिस्तान ने कराची में चीन की मदद से निर्मित 1,100 मेगावाट की क्षमता वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्र में ईंधन भरना शुरू कर दिया है। मीडिया में बुधवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

खबर के मुताबिक, अप्रैल 2021 में इस संयंत्र का वाणिज्यिक संचालन शुरू किया जाना है। संयंत्र का परीक्षण करने के लिए ईंधन भरने का कार्य शुरू किया गया है।

नवनिर्मित कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाई-दो (के-2) में ईंधन भरने का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया। इससे पहले पाकिस्तान परमाणु नियामक प्राधिकरण से ईंधन भरने की अनुमति ली गई।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक ईंधन भरने का कार्य शुरू किए जाने के समय चीन और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह संयंत्र चीनी एचपीआर-1000 प्रौद्योगिकी पर आधारित है और यह अत्याधुनिक सुरक्षा विशेषताओं से लैस यह तीसरी पीढ़ी का विद्युत उत्पादन संयंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला