लाइव न्यूज़ :

पाक ने सीपीईसी, अन्य परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:51 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ अगस्त पाकिस्तान ने रविवार को चीन को आश्वासन दिया कि वह 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना सहित देश में विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा।

इन परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी श्रमिकों के खिलाफ हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ने पर पाकिस्तान का यह बयान आया है।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार चीन के राजदूत नोंग रोंग ने रावलपिंडी में गृह मंत्री शेख राशिद से मुलाकात की और देश में चीनी नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सुरक्षा पर चर्चा की।

राशिद ने नोंग से कहा कि पाकिस्तान देश में विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि सीपीईसी परियोजना ‘‘किसी बाहरी साजिश का शिकार’’ नहीं बनेगी। मंत्री ने कहा कि कोई भी ताकत पाकिस्तान और चीन के संबंधों में बाधा नहीं बन सकती।

अखबार के मुताबिक बैठक के दौरान, उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हित के मुद्दों पर भी चर्चा की। निर्माणाधीन दासू बांध के निर्माण स्थल पर चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही एक बस में 14 जुलाई को हुए विस्फोट पर भी चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने जल्द से जल्द इस घटना की जांच पूरी करने का फैसला किया।

इस घटना में नौ चीनी नागरिकों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए थे। ऊपरी कोहिस्तान जिले में विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।

विस्फोट के बाद, चीन ने पाकिस्तान से भ्रामक सूचना मिलने के बीच विशेषज्ञों की 15 सदस्यीय टीम को रवाना किया था। आरंभ में पाकिस्तान ने कहा कि यह गैस विस्फोट का मामला हो सकता है। बाद में पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि यह एक बम विस्फोट था। एक अन्य घटना में, अज्ञात बंदूकधारियों ने पिछले महीने चीनी कारखाने के दो श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन पर गोली चलाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब