लाइव न्यूज़ :

पाक सेना प्रमुख बाजवा ने रक्षा, क्षेत्रीय सुरक्षा पर रूस के साथ चर्चा की :लावरोव

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:17 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, सात अप्रैल पाकिस्तान के थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद का किसी देश से कोई बैर नहीं है और यह क्षेत्रीय सहयोग के लिए काम करेगा।

उन्होंने रक्षा संबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा और अफगान शांति प्रक्रिया सहित परस्पर हित के विषयों पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ वार्ता के दौरान यह कहा।

लावरोव भारत से मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

पाक थल सेना के एक बयान मुताबिक उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान बाजवा से मुलाकात की।

बाजवा ने कहा, ‘‘हमारा किसी देश से कोई बैर नहीं है और हम संप्रभुता संपन्न समानता एवं परस्पर प्रगति पर आधारित क्षेत्रीय सहयोगी ढांचे की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। ’’

बयान में कहा गया है कि रूस के साथ अपने संबंध को पाकिस्तान महत्व देता है और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना चाहता है।

जनरल बाजवा ने अफगानिस्तान में शांति कायम करने की कोशिशों में सहयोग करने की भी पेशकश की।

वहीं, लावरोव ने कहा कि पाकिस्तान-रूस संबंध सकारात्मक पथ पर है। इससे पहले, लावरोव ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की और अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूबद कुरैशी के साथ वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा