लाइव न्यूज़ :

पाक ने खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति की स्थापना को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:42 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 नवम्बर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को आईएसआई प्रमुख की अध्यक्षता में देश के दो दर्जन से अधिक खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति (एनआईसीसी) की स्थापना को मंजूरी दे दी।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा कि समन्वय मंच की स्थापना के बारे में चर्चा हुई है, लेकिन एक बार औपचारिक रूप से इसे आकार देने के बाद ही इसकी कार्यप्रणाली पर निर्णय किया जाएगा।

उसने कहा कि नई समिति का नेतृत्व ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के महानिदेशक करेंगे। वह उसके अध्यक्ष होंगे।

खुफिया एजेंसियों ने इस मुद्दे पर कम से कम दो दौर की चर्चा की है, जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समन्वय निकाय की पहली बैठक अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है।

एनआईसीसी देश के दो दर्जन से अधिक खुफिया संगठनों के समन्वय के लिए एक तंत्र के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण भी नए ढांचे का हिस्सा होगा।

खबर के अनुसार यह कदम खुफिया तंत्र के लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संबंधित एजेंसियों की भूमिका को स्पष्ट करना, उनके समन्वय में सुधार करना और उनकी क्षमताओं का अनुकूलन करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!