लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिये सोमवार को काबुल में मिलेंगे पाक और अफगान के अधिकारी

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:33 IST

‘शांति और एकजुटता के लिये अफगानिस्तान-पाकिस्तान कार्रवाई योजना’ (एपीएपीपीएस) की दूसरी समीक्षा बैठक में पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान के साथ बैठक में नेतृत्व उप विदेश मंत्री मीरवाइज नाब करेंगे।दोनों देशों के बीच बैठक एपीएपीपीएस कार्यढांचा राजनीति-कूटनीति, सेना से सेना के बीच समन्वय, खुफिया सहयोग, अर्थव्यवस्था और शरणार्थी मुद्दों के पांच कार्य समूहों पर केंद्रित है।इससे पहले दोनों देशों के बीच पहली समीक्षा बैठक इस्लामाबाद में 10 जून 2019 को हुई थी।

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद: विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने के लिये द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को काबुल में वार्ता करेंगे। विदेश विभाग ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

‘शांति और एकजुटता के लिये अफगानिस्तान-पाकिस्तान कार्रवाई योजना’ (एपीएपीपीएस) की दूसरी समीक्षा बैठक में पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करेंगे जबकि अफगानी पक्ष का नेतृत्व उप विदेश मंत्री मीरवाइज नाब करेंगे।

एपीएपीपीएस कार्यढांचा राजनीति-कूटनीति, सेना से सेना के बीच समन्वय, खुफिया सहयोग, अर्थव्यवस्था और शरणार्थी मुद्दों के पांच कार्य समूहों पर केंद्रित है। पहली समीक्षा बैठक इस्लामाबाद में 10 जून 2019 को हुई थी।

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा कि दूसरी बैठक के दौरान सभी पांच कार्य समूह पूर्व में हुई चर्चाओं और फैसलों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे और इसका लक्ष्य और प्रगति हासिल करना होगा। एपीएपीपीएस का गठन 2018 में किया गया था। भाषा प्रशांत उमा उमा

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल