लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन का संकट

By भाषा | Updated: July 10, 2021 11:11 IST

Open in App

जकार्ता, 10 जुलाई (एपी) इंडोनेशिया में कोरोना वायरस संक्रमण की विनाशकारी लहर ने देश में ऑक्सीजन का संकट पैदा कर दिया है और वहां की सरकार सिंगापुर और चीन समेत अन्य देशों से आपूर्तियों की गुहार लगा रही है।

महज दो महीने पहले तक, दक्षिणपूर्वी एशियाई देश ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे भारत के लिए हजारों टैंकर देकर उसकी मदद कर रहा था।

इंडोनेशिया की वैश्विक महामारी कार्रवाई के प्रभारी मंत्री लुहुत बिन्साप पंडजैतन ने बताया कि शुक्रवार को सिंगापुर से 1,000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडरों, सांद्रकों,वेंटिलेटरों और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की खेप देश पहुंची। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से भी 1,000 वेंटिलेटर यहां पहुंचे।

पंडजैतन ने कहा कि दान में मिली इन आपूर्तियों के अलावा, इंडोनेशिया पड़ोस के सिंगापुर से 36,000 टन ऑक्सीजन और ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले 10,000 सांद्रक खरीदने की योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा कि वह चीन और संभावित ऑक्सीजन स्रोतों के संपर्क में हैं। अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी मदद की पेशकश की है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, “हम कोविड के मामले बढ़ने के साथ मुश्किल हालातों में घिरे इंडोनेशिया की स्थिति को समझते हैं।” उन्होंने कहा कि टीके भेजने के अलावा, अमेरिका व्यापक कोविड-19 राहत प्रयासों में इंडोनेशिया को दी जाने वाली मदद बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

कुल मिलाकर, दुनिया के चौथे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश, इंडोनेशिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 लाख से ज्यादा मामले हैं और कोविड-19 से 63,760 मरीजों की मौत हुई है। समझा जाता है कि कम जांच और संक्रमितों का पता लगाने के खराब तरीकों के चलते ये आंकड़ें वास्तविक संख्या से बहुत दूर हैं। बृहस्पतिवार को, इंडोनेशिया में एक दिन में सर्वाधिक 39,000 मामलों की पुष्टि हुई थी।

इंडोनेशिया के अस्पतालों में जगह नहीं बची है, जहां बीमारों के घर में या आपताकालीन देखभाल मिलने के इंतजार में दम तोड़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब