लाइव न्यूज़ :

‘कोविड-19 रोकने में 70 फीसद प्रभावी है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का टीका’

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:47 IST

Open in App

(अदिति खुराना)

लंदन, 23 नवंबर दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन और ब्राजील में उसके कोविड-19 टीके के क्लीनिकल परीक्षण का अंतरिम विश्लेषण दर्शाता है कि यह औसतन 70 फीसद प्रभावी है।

इस तरह यह अपने टीके के परीक्षण नतीजे को सामने रखने और इस जानलेवा वायरस पर अंकुश पाने की आस जगाने वाली एक और कंपनी बन गयी है।

एस्ट्राजेनेका कंपनी ने एक बयान में बताया कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किये गये कोविड-19 के टीके की पहली खुराक व्यवस्था में 90 फीसद असर नजर आया। इसे आधी खुराक और एक महीने बाद पूरी खुराक के तौर दी गयी थी। दूसरी खुराक व्यवस्था में इसका असर 62 फीसद रहा। इसमें भी दो पूर्ण खुराक एक महीने के अंतराल पर दी गयी।

उसने कहा, ‘‘ दोनों खुराक व्यवस्थाओं के संयुक्त विश्लेषण से (टीके का) प्रभाव 70.4 प्रतिशत देखा गया।’’

इस दवा कंपनी ने कहा कि एक स्वतंत्र डाटा सेफ्टी मोनिटरिंग बोर्ड ने तय किया कि यह विश्लेषण उसके प्राथमिक लक्ष्य को पूरा करता है और दर्शाता है कि टीके की दो खुराक लेने पर 14 या उससे अधिक दिनों के बाद कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करता है।

उसने कहा कि इस टीके से संबंधित कोई सुरक्षा चिंता सामने नही आयी तथा एजेडडी 1222 नामक इस दवा से दोनों ही खुराक व्यवस्था में कोई मुश्किल पैदा नहीं हुई।

बयान के अनुसार कंपनी ‘दुनियाभर में उन प्रशासनों के समक्ष नियामकीय आवेदन देने की तत्काल तैयारी करेगी जिनके पास सशर्त या शीघ्र मंजूरी देने की नियायमकी व्यवस्था है।’’

बयान के मुताबिक एस्ट्राजेनेका निम्न आय वाले देशों में टीके की शीघ्र और सुगम उपलब्धता विश्व स्वास्थ्य संगठन से आपात उपयोग सूचीबद्धता का अनुरोध करेगी।

ऑक्सफोर्ड टीका समूह के निदेशक और परीक्षण के मुख्य अध्ययनकर्ता प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, ‘‘ये निष्कर्ष दिखाते हैं कि हमारे पास एक प्रभावी टीका है जो कई लोगों की जान बचाएगा। उत्साह की बात है कि टीके की पहली खुराक व्यवस्था 90 प्रतिशत तक प्रभावी हो सकती है और इसका इस्तेमाल किया गया तो योजनाबद्ध आपूर्ति के साथ अधिक से अधिक लोगों को टीका दिया जा सकता है।’’

इस टीके का इजाद ऑक्स्फोर्ड विश्श्वविद्यालय और उससे संबद्ध कंपनी वैक्सीटेक ने किया है।

एस्ट्राजेनिका कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पास्कल सोरिएट ने कहा, ‘‘आज इस महामारी के विरूद्ध हमारी लड़ाई में यह मील का पत्थर है। इस टीके की प्रभावकारिता और सुरक्षा इसकी पुष्टि करती है कि यह कोविड-19 के खिलाफ बड़ा प्रभावकारी होगा और इसका जनस्वास्थ्य आपात स्थिति पर तत्काल असर होगा।

इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ यह बहुत ही उत्साहजनक खबर है कि ऑक्सफोर्ड टीका परीक्षणों में इतना कारगर साबित हुआ है। आगे भी और सुरक्षा संबंधित परीक्षण जारी है लेकिन ये बहुत ही शानदार नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात