लाइव न्यूज़ :

भारतीय छात्र को कथित साइबर धौंस दिये जाने के मामले की जांच कर रहा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 मार्च ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने संस्थान में छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष चुनी गई रश्मि सामंत से जुड़ी साइबर धौंस के आरोपों के बाद मंगलवार को कहा कि जांच जारी है और वह प्रताड़ना या असमानता से जुड़ी हर शिकायत की गहन छानबीन करता है।

रश्मि को अपने पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद के बीच ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के एक कर्मचारी की टिप्पणी को लेकर ब्रिटिश हिंदू समुदाय के कुछ समूहों ने भी चिंता प्रकट की है।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है उसे कथित तौर पर नफरत की भावना से किये गये एक अपराध की शिकायत मिली है।

रश्मि के परिवार की तस्वीर डॉ अभिजीत सरकार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। पोस्ट में की गई टिप्पणी जांच के दायरे में हैं। टिप्पणी में रश्मि के परिवार के हिंदू धर्म और उसके गृह राज्य कर्नाटक के इस्लाम के खिलाफ पूर्वाग्रह रखने वाली ताकतों का गढ़ होने का जिक्र किया गया था।

अभिजीत न्यू कॉलेज में पोस्ट डॉक्टरल इतिहास शोधार्थी हैं।

ऑक्सफोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन ऑनलाइन टिप्पणियों की जांच की जा रही है। ’’

रश्मि अपने गृह नगर उडुपी से अपना पाठ्यक्रम पूरा करने पर कार्य कर रही हैं। वह इस्तीफे के मद्देनजर भारत वापस आ गई थी।

उन्होंने कहा कि साइबर धौंस ने इस समय उनके विश्वविद्यालय लौटने के बारे में विचार करने को मुश्किल कर दिया है।

यह मुद्दा पिछले हफ्ते भारतीय संसद में भी उठा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब