लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 40 साल से कम उम्र के लोगों को मिलेगा ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके का विकल्प

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:30 IST

Open in App

लंदन, सात मई ब्रिटेन के औषधि नियामकों ने शुक्रवार को अपने परामर्श में संशोधन करते हुए कहा कि देश में 40 साल से कम उम्र के लोगों को ‘‘एहतियात’’ के रूप में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके का विकल्प दिया जाना चाहिए।

टीकाकरण संबंधी संयुक्त समिति ने संबंधित टीके से दुर्लभ रूप से रक्त के थक्के जमने की खबरों के बीच पूर्व में अपने परामर्श में कहा था कि देश में 30 साल से कम उम्र के लोगों को ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके का विकल्प मिलना चाहिए।

समिति ने हालांकि कहा कि इस टीके के लाभ, इसके जोखिम से कहीं अधिक हैं।

भारत में इस टीके का उत्पादन ‘कोविशील्ड’ के रूप में हो रहा है।

समिति ने अब अपने संशोधित परामर्श में कहा है कि ब्रिटेन में 40 साल से कम उम्र के लोगों को ‘‘एहतियात’’ के रूप में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके का विकल्प दिया जाना चाहिए।

कम उम्र के लोगों के लिए इस टीके के विकल्प के रूप में फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना कंपनी द्वारा विकसित किए गए टीके हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब