लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके की पहुंच ब्रिटेन में ‘जनरल प्रैक्टिसनर’ तक हुई

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात जनवरी एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके की आपूर्ति ब्रिटेन में अब जनरल प्रैक्टिशनर (जीपी) के नेतृत्व वाली सेवाओं के लिये भी बृहस्पतिवार से चालू हो गई है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि इससे केयर होम में रहने वालों और जोखिम वाले अन्य लोगों की कोविड-19 से सुरक्षा आसान हो जाएगी।

पिछले साल टीकों को नियामक से मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से इसे लोगों को लगाया जा रहा है और समुदाय आधारित सैकड़ों स्थानीय टीकाकरण केंद्रों को भेजे जाने से पहले निगरानी के उद्देश्य से देश के चुनिंदा अस्पतालों में इसे परीक्षण के तौर पर लगाया जा रहा है।

जनरल प्रैक्टिशनर सभी तरह की सामान्य बीमारियों का इलाज करते हैं और तत्काल व विशेषज्ञता वाले उपचार के लिये लोगों को अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफर करते हैं।

जनरल प्रैक्टिशनर (जीपी) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में प्राथमिक देखभाल की निदेशक डॉ. निक्की कनानी ने कहा, “एनएचएस के इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान पहले ही पुख्ता शुरुआत कर चुका है और करीब 10 लाख लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगाया जा चुका है- इसका श्रेय हमारे उत्कृष्ट एनएचएस कर्मियों को जाता है।”

उन्होंने कहा, “जीपी, नर्स, फार्मासिस्ट और अनगिनत अन्य कर्मी और स्वयंसेवकों चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं जिससे इस हफ्ते के अंत तक 200 और स्थानों पर कार्यक्रम शुरू किया जा सके। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके के आने से हम जोखिम वाले ज्यादा लोगों को वायरस से ज्यादा तेजी से बचा सकेंगे।”

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के ब्रिटेन में तेजी से पांव पसारने के कारण संक्रमण दर बढ़ी है और ऐहतियात के तौर पर ब्रिटेन में सख्त लॉकडाउन लागू है। देश में बुधवार को संक्रमण के 62,322 नए मामले सामने आए जबकि 1041 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?